बिहारी स्टाइल सत्तू का शरबत कैसे बनाएं
गर्मियों के मौसम में लू और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आप सत्तू का शरबत जरूर ट्राई करें | यह शरबत आपके शरीर को अंदर से ठंडा रखने के साथ-साथ आपको दिनभर की एनर्जी से भरपूर रखेगा | यह शरबत आपके पाचन क्रिया के लिए भी काफी लाभदायक होगा | अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आप रोज इस सत्तू के शरबत का सेवन करें | आपको बहुत फायदा नजर आएगा | देसी प्रोटीन ड्रिंक के रूप में मशहूर सत्तू का प्रयोग इन दिनों शहरों में खूब किया जाता है | यह अपने गुणों के कारण देश ही नहीं, दुनिया के कई हिस्सों में लोकप्रिय होता जा रहा है | तो चलिए अब देर न करते हुए इसे झटपट बनाना सीखते हैं |
- समय: 5 मिनट
- सर्विंग: 4
स्रोत: हिंदी किचन
सामग्री
- सत्तू - 4 चम्मच
- पानी - 2 कप
- नमक - ½ चम्मच
- काला नमक - ½ चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर - ½ चम्मच
- चाट मसाला - ½ चम्मच
- नींबू का रस - 2 चम्मच
- प्याज - ½
- हरी मिर्च