चिकन मोमोज़ रेसिपी
वैसे तो चिकन मोमोज कई तरीकों से बनाए जाते हैं जैसे - तंदूरी, वेज, नॉनवेज, स्टीम, फ़्राईड, लेकिन आज जो मैं आप लोगों के साथ रेसिपी शेयर करने वाली हूँ ये है स्टीम चिकन मोमोज़ | यह चिकेन मोमोज़ बनाने का सबसे आसान तरीका है और खाने में तो पूछिए ही मत इतना स्वादिष्ट होता है की मन खुश हो जाता है | तो प्लीज अगर आपने कभी घर पर बनाकर नहीं खाया है तो एक बार जरूर ट्राई करें ये रेसिपी आपको 100% बहुत स्वादिष्ट लगेगी |
- समय: 38 मिनट
- सर्विंग: 4
स्रोत: हिंदी किचन
सामग्री
- मैदा - 2 कप
- पानी - आटा गूंथने के लिए
- नमक - ½ टीस्पून या स्वादानुसार
- तेल - 1 टीस्पून
- बोनलेस चिकन - 300 ग्राम
- हरा प्याज - ¼ कप कटा हुआ
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनिया - ½ कप
- काली मिर्च - 1 टीस्पून
- अदरक - 1 टीस्पून
- लहसुन - 1 टीस्पून
- सोया सॉस - 1 टीस्पून